ट्रैक्टर से कुचल कर साइकिल सवार जख्मी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Feb 2015 9:25 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : नवीनगर थाना के चंद्रगढ़ गांव के समीप ट्रैक्टर से कुचल कर साइकिल सवार उदय पासवान, निवासी अंकोरहा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना रविवार की सुबह की है. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां से चिकित्सकों ने मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया.उदय पासवान अपने ससुर बलराम […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : नवीनगर थाना के चंद्रगढ़ गांव के समीप ट्रैक्टर से कुचल कर साइकिल सवार उदय पासवान, निवासी अंकोरहा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना रविवार की सुबह की है.
स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां से चिकित्सकों ने मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया.उदय पासवान अपने ससुर बलराम पासवान के साथ माड़र गांव साइकिल पर सवार होकर जा रहा था. चंद्रगढ़ गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इस घटना में उदय जख्मी हो गया,जबकि बलराम पासवान को हल्की चोट आयी. घटना का अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










