शांति सह निगरानी समिति को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

दउदनगर (अनुमंडल)शांति सह निगरानी समिति के आजीवन संरक्षक एवं आइपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय के आदेश पर इस समिति को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. समिति के अनुमंडल अध्यक्ष प्रो अटल बिहारी ने बताया कि इसके लिये अनुमंडल स्तर की एक बैठक 15 फरवरी 2015 को सत्संग नगर स्थित सत्संग स्थल पर […]
दउदनगर (अनुमंडल)शांति सह निगरानी समिति के आजीवन संरक्षक एवं आइपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय के आदेश पर इस समिति को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. समिति के अनुमंडल अध्यक्ष प्रो अटल बिहारी ने बताया कि इसके लिये अनुमंडल स्तर की एक बैठक 15 फरवरी 2015 को सत्संग नगर स्थित सत्संग स्थल पर आहूत की गयी है. बैठक में पूर्व में बनाये गये अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं ग्राम अध्यक्ष व संयोजक को बुलाया गया है, जिसमें जिलाध्यक्ष कामेश्वर वैद्य भी मौजूद रहेंगे. प्रेस बयान में कहा गया है कि समुचित न्याय नहीं मिल पाने के कारण कुछ लोग बरबादी की ओर चले जाते है. नक्सलवाद, आतंकवाद राज्य व देश पर हावी है. समाज विरोधी ताकतें छोटी-मोटी घटना पर ही समाज की शांति भंग करने में लग जाते है.ऐसे तत्वों से निबटने के लिये इस समिति का गठन किया गया था, जिसे अब पुनर्जीवित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










