सड़क निर्माण को लेकर हुई झड़प में प्राथमिकी दर्ज

Updated at :08 Feb 2015 12:02 PM
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर हुई झड़प में प्राथमिकी दर्ज

कुटुंबा (औरंगाबाद)रिसियप थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के समीप गुरुवार को ग्रामीणों और सड़क निर्माण कंपनी के मालिक के बीच हुई झड़प और गोलीबारी के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी रिसियप थाना में दर्ज की गयी है. गणपत तेंदुआ गांव के प्रदीप कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद व सात […]

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद)रिसियप थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के समीप गुरुवार को ग्रामीणों और सड़क निर्माण कंपनी के मालिक के बीच हुई झड़प और गोलीबारी के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी रिसियप थाना में दर्ज की गयी है. गणपत तेंदुआ गांव के प्रदीप कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद व सात अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. झगड़ा का कारण घटिया सड़क निर्माण का विरोध एवं काम रोकने की बात कही गयी. दूसरी प्राथमिकी निर्माण कंपनी के मालिक विजय कुमार सिंह ने दर्ज करायी है, जिसमें प्रदीप कुमार सिंह , रिपू, दिलीप सिंह, अजय सिंह, शैल उर्फ अरविंद सिंह, धीरेंद्र सिंह तथा चार-पांच अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. विजय सिंह ने कहा कि उक्त आरोपित सड़क निर्माण कार्य में रंगदारी की मांग कर रहे थे. इस पर विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ मजमा बना कर मारपीट व गोलीबारी की. इधर रिसियप थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन