कर्मचारी हत्याकांड में अन्य अपराधियों की तलाश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Feb 2015 12:42 PM
विज्ञापन

घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पुलिस कर रही तलाश अखबार में छपी खबर के बाद परिजनों ने की थी शव की पहचान मामला, मोबाइल कंपनी के कर्मचारी की हत्या का रफीगंज/औरंगाबाद : कासमा थाना क्षेत्र के गेरूआ पहाड़ के समीप 30 वर्षीय रूपक कुमार की हुई हत्या में शामिल तीन अपराधियों को कासमा थाना […]
विज्ञापन
घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पुलिस कर रही तलाश
अखबार में छपी खबर के बाद परिजनों ने की थी शव की पहचान
मामला, मोबाइल कंपनी के कर्मचारी की हत्या का
रफीगंज/औरंगाबाद : कासमा थाना क्षेत्र के गेरूआ पहाड़ के समीप 30 वर्षीय रूपक कुमार की हुई हत्या में शामिल तीन अपराधियों को कासमा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें राजेश कुमार व गौतम कुमार और जितेंद्र यादव उर्फ जगन यादव शामिल हैं.
जो सलैया थाना के पिरवा गांव के रहनेवाले हैं. गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस, बीएमपी व सैप के जवानों ने छापेमारी कर राजेश कुमार व गौतम कुमार को पिरवां गांव से और जितेंद्र यादव उर्फ जगन यादव को आती थाना के नरसिघपुर से गिरफ्तार किया. इनके पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक मारुति कार बरामद हुई है. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. इसका कारण है कि इस घटना में और भी अपराधी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पल्सर मोटरसाइकिल मोहनपुर गांव में एक पुआल के गांज से बरामद हुई है. जबकि, एक मारुति कार जितेंद्र यादव के ससुराल आती थाना के नरसिघपुर से बरामद हुई है. रूपक की हत्या कर अपराधियों ने कासमा थाना क्षेत्र के गेरूआ पहाड़ के समीप शव फेंक दिया था.
20 जनवरी को पुलिस ने शव बरामद किया था और फिर चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी. रूपक नवादा जिले के वारसलीगंज थाना के मकनपुर गांव के रहनेवाला था. पोस्टमार्टम के 80 घंटे बाद रूपक की पहचान उसके परिजनों ने अखबार में छपी खबर पढ़ने के बाद कासमा आकर की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










