मौसम ने बदला मिजाज, फिर बढ़ी ठंड
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Feb 2015 12:41 PM
विज्ञापन

शुक्रवार को तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़का 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं औरंगाबाद (कोर्ट) : लोग सोच रहे थे कि अब ठंड चली गयी. अपने गरम कपड़े भी सहेज कर रखने लगे थे. मगर, मौसम ने फिर से करवट ली है. इससे पारा में गिरावट दर्ज हुई. शुक्रवार को जिले […]
विज्ञापन
शुक्रवार को तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़का
10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं
औरंगाबाद (कोर्ट) : लोग सोच रहे थे कि अब ठंड चली गयी. अपने गरम कपड़े भी सहेज कर रखने लगे थे. मगर, मौसम ने फिर से करवट ली है. इससे पारा में गिरावट दर्ज हुई. शुक्रवार को जिले का तापमान आठ डिग्री तक लुढ़क गया. ठंड में अचानक वृद्धि हो गयी. इससे लोग गरम कपड़े पहनने को मजबूर हो गये. मौसम में हुए इस परिवर्तन के पीछे अरब सागर की नमी को बताया जा रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर की नमी (माइश्चर सप्लाइ) के कारण मौसम में यह बदलाव आया. हालांकि मौसम विभाग का शुक्रवार की दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होने का अनुमान था. परंतु, गुरुवार की शाम से ही तापमान में गिरावट आ गया. इसके साथ ही सर्द हवाएं भी चलने लगी. रिकॉर्ड के मुताबिक 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह सर्द हवाएं चली. दक्षिणी व पश्चिमी सर्द हवाओं के चलने के साथ शुक्रवार की सुबह घने कोहरे भी छाये रहे. इससे लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गयी. सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक कोहरा छंटा और जन-जीवन सामान्य हुआ. सुबह में कुहासा छाये रहने से स्कूली बच्चों को परेशानी भी हुई.
ठंड से कंपकंपाते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड़ा. घने कोहरा होने से सुबह में वाहनों की रफ्तार भी थमी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










