समाहरणालय के समक्ष धरना नौ को

Updated at :06 Feb 2015 8:03 PM
विज्ञापन
समाहरणालय के समक्ष धरना नौ को

कर्मचारी आज करेंगे रोषपूर्ण प्रदर्शन हड़ताली कर्मचारियों ने आंदोलन तेल करने का लिया निर्णय औरंगाबाद (कोर्ट)पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर गये नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. सफाईकर्मी शिवनंदन डोम, बादल डोम, मिथुन डोम व गोधन डोम आदि ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से ठेकेदारी के […]

विज्ञापन

कर्मचारी आज करेंगे रोषपूर्ण प्रदर्शन हड़ताली कर्मचारियों ने आंदोलन तेल करने का लिया निर्णय औरंगाबाद (कोर्ट)पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर गये नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. सफाईकर्मी शिवनंदन डोम, बादल डोम, मिथुन डोम व गोधन डोम आदि ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से ठेकेदारी के तहत नगर पर्षद में काम कर रहे हैं. कुछ ने तो 15-15 वर्षों तक काम किया है. लेकिन, अब तक न तो संविदा का लाभ मिला है और न ही नियमितकरण या मजदूरी ही बढ़ायी गयी. इसके खिलाफ चार फरवरी से हड़ताल शुरू किया गया है. अब आंदोलन तेज किया जायेगा. सात फरवरी को शहर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन निकाला जायेगा. नौ फरवरी को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इससे भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट नहीं हुआ तो 11 फरवरी को संवैधानिक रूप से मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन