महादलितों को अपमानित कर रहे नीतीश : पूर्व मंत्री

औरंगाबाद (नगर) पूर्व सहकारिता मंत्री सह औरंगाबाद के भाजपा विधायक रामाधार सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के महादलितों को अपमानित कर रहे हैं. यही कारण है कि उन्होंने महादलित मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटा कर फिर से कुरसी हासिल करना चाह रहे हैं. यही कारण है कि जीतन […]
औरंगाबाद (नगर) पूर्व सहकारिता मंत्री सह औरंगाबाद के भाजपा विधायक रामाधार सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के महादलितों को अपमानित कर रहे हैं. यही कारण है कि उन्होंने महादलित मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटा कर फिर से कुरसी हासिल करना चाह रहे हैं. यही कारण है कि जीतन राम मांझी कोपभाजन का शिकार बन रहे हैं. यह कभी पूरा नहीं होगा. मेरा मानना है कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से संतुलन खो बैठे हैं. नीतीश कुमार अब कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं. इसके लिए उन्हें आत्महत्या करना होगा. मैं नीतीश कुमार से मांग करता हूं कि विधानसभा भंग कर चुनाव कराएं. पता चला जायेगा कि उनके साथ कितना जनता है और कितना लालू प्रसाद यादव के पास. कल तक लालू यादव खराब थे और आज उनके मित्र हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










