बकाया वेतन के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन

Updated at :08 Jan 2015 7:03 PM
विज्ञापन
बकाया वेतन के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन

(फोटो नंबर-18) परिचय-प्रदर्शन करते नगर शिक्षक.दाउदनगर (अनुमंडल). बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर दाउदनगर नगर पंचायत के नगर प्रारंभिक शिक्षकों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे नगर शिक्षक रेयाजुल हसन, सुदामा कुमार, निकी कुमारी, अर्चना उपाध्याय, सुमित्रा कुमारी, शंभु प्रसाद, रामजी प्रजापति व जितेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-18) परिचय-प्रदर्शन करते नगर शिक्षक.दाउदनगर (अनुमंडल). बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर दाउदनगर नगर पंचायत के नगर प्रारंभिक शिक्षकों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे नगर शिक्षक रेयाजुल हसन, सुदामा कुमार, निकी कुमारी, अर्चना उपाध्याय, सुमित्रा कुमारी, शंभु प्रसाद, रामजी प्रजापति व जितेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे नगर शिक्षक रेयाजुल हसन, सुदामा कुमार, निकी कुमारी, अर्चना उपाध्याय, सुमित्रा कुमारी, शंभु प्रसाद, रामजी प्रजापति, जितेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों का कहना था कि तीन महीने से नगर शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है. नगर पंचायत नियोजन इकाई में तीन माह का वेतन राशि उपलब्ध है. फिर भी प्रति माह वेतन भुगतान नहीं होता है. वेतन नहीं मिलने के कारण नगर शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं. इस प्रदर्शन में नगर शिक्षक मिथलेश कुमार सिंह, नेयाज अहमद, विकास कुमार, सुशील कुमार, बिंदा कुमारी, शिवपूजन प्रसाद, उज्ज्वल कुमार व अहमद रजा भी शामिल थे. इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने कहा कि पिछली बार गलत वेतन विपत्र बने होने के कारण लौटा दिया गया था, लेकिन पुन: सुधार कर लाने पर वेतन भुगतान विपत्र पर मैंने हस्ताक्षर कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन