(फोटो नंबर-8)परिचय-गजना महोत्सव बैठक में शामिल लोग

सात दिवसीय होगा गजना महोत्सव सात मार्च से शुरू महोत्सव में होंगे कई कार्यक्रम नवीनगर (औरंगाबाद)मध्य विद्यालय नवीनगर के प्रांगण में गजना महोत्सव को लेकर एक बैठक की गयी. अध्यक्षता सुखदेव प्रसाद सिंह व देखरेख संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की. इस मौके पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों समेत दर्जनों लोगों ने विचार दिये. सर्वसम्मति से […]
सात दिवसीय होगा गजना महोत्सव सात मार्च से शुरू महोत्सव में होंगे कई कार्यक्रम नवीनगर (औरंगाबाद)मध्य विद्यालय नवीनगर के प्रांगण में गजना महोत्सव को लेकर एक बैठक की गयी. अध्यक्षता सुखदेव प्रसाद सिंह व देखरेख संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की. इस मौके पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों समेत दर्जनों लोगों ने विचार दिये. सर्वसम्मति से सात से 14 मार्च तक सात दिवसीय महोत्सव कराने का निर्णय लिया गया. महोत्सव संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि हर वर्ष इसी निर्धारित तिथि को गजना महोत्सव आयोजित की जायेगी. महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए जिले के नामी गिरामी कलाकारों को बुलाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए 16 जनवरी को पुन: बैठक बुलायी गयी है. इसके साथ ही कार्यक्रमों व स्मारिका प्रकाशन की भी बात कही गयी. शक्तिपीठ गजनाधाम को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने व महोत्सव का अधिग्रहण करने हेतु पर्यटन व युवा कला संस्कृति विभाग को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया. इसके लिए गजना महोत्सव प्रतिनिधिमंडल 10 जनवरी को जिलाधिकारी से मिल कर एक ज्ञापन देगा. इस मौके पर अंबे महोत्सव अध्यक्ष राम प्रसिद्ध सिंह केसरी, गजना महोत्सव सचिव आमोद कुमार चंद्रवंशी, रामजीत शर्मा, राज कुमार, सत्येंद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










