ePaper

20 लीटर देसी शराब जब्त, 700 लीटर जावा महुआ नष्ट

Updated at : 15 Oct 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
20 लीटर देसी शराब जब्त, 700 लीटर जावा महुआ नष्ट

700 लीटर जावा महुआ नष्ट

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज पुलिस ने सूचना के आधार पर बदोपुर गांव में छापेमारी कर आशीष चौधरी एवं अशोक कुमार के घर से 20 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की तथा लगभग 700 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया है. महुआ शराब एवं शराब बनाने वाले उपकरण को जब्त कर थाना लाया गया. एसआइ निरंजन कुमार सिंह के बयान पर संजीत चौधरी व अशोक कुमार को नामजद आरोपित बनाकर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि बदोपुर गांव में शराब बनाने, भंडारण व बिक्री करने की सूचना मिली. इसी आधार पर छापेमारी की गयी. पुलिस की भनक लगते ही शराब पी रहे लोग व विक्रेता फरार हो गये. सर्च के दौरान संजीत चौधरी के घर से 10 लीटर महुआ देसी शराब बरामद हुई. 200 लीटर जावा महुआ को निकालने के क्रम में घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया. अशोक कुमार के घर से 10 महुआ शराब बरामद हुई. अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण कर बिक्री करने के आरोप में संजीत चौधरी व अशोक कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआइ निरंजन कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार व एसटीएफ जवान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन