ePaper

अज्ञात बीमारी से किसान की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस

Updated at : 11 Jul 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात बीमारी से किसान की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस

औरंगाबाद नगर : बुधवार को देव प्रखंड के केताकी गांव निवासी किसान योगेंद्र भुइंया की मौत किसी बीमारी के कारण इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. मौत के बाद उसके साथ रही महिलाएं सदर अस्पताल में ही दहाड़ मार कर रोने-चिल्लाने लगीं. वह शव को घर ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : बुधवार को देव प्रखंड के केताकी गांव निवासी किसान योगेंद्र भुइंया की मौत किसी बीमारी के कारण इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. मौत के बाद उसके साथ रही महिलाएं सदर अस्पताल में ही दहाड़ मार कर रोने-चिल्लाने लगीं.

वह शव को घर ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध कराने के लिए तीन घंटे तक अस्पताल में इधर-उधर भटकती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया. इसके बाद थक हार कर महिलाएं ऑटो से शव घर लेकर गयी. पता चला कि योगेंद्र भुइंया लकवा से ग्रसित थे.
इसी बीच मंगलवार की सुबह में अचानक तबीयत खराब हो गयी. आनन-फानन में इलाज के लिए देव पीएचसी देव लाया गया. वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि शव वाहन के लिए मृतक के परिवार का कोई भी सदस्य हमारे पास नहीं आया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन