मेला घूमने के पैसे नहीं मिलने पर फरार चार नाबालिग लखनऊ में मिले, फर्जी निकला अपहरण का मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2019 1:53 PM
औरंगाबाद : जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बरियावां गांव निवासी चार नाबालिग दोस्त मेला घूमने गये थे, जहां से सभी दोस्त गायब हो गये थे. पुलिस ने टीम गठित कर उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि मेला घूमने के लिए घर से पैसा नहीं मिलने पर […]
औरंगाबाद : जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बरियावां गांव निवासी चार नाबालिग दोस्त मेला घूमने गये थे, जहां से सभी दोस्त गायब हो गये थे. पुलिस ने टीम गठित कर उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि मेला घूमने के लिए घर से पैसा नहीं मिलने पर चारो दोस्त फरार हो गये थे.
जानकारी के मुताबिक, नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बरियावां गांव निवासी संतोष साव का पुत्र नीतीश कुमार (12), शंकर ठाकुर का पुत्र नीतीश कुमार (14), रघुनाथ साव का पुत्र रोहित कुमार (13), रमेश साव का पुत्र मुकुल कुमार (11) वर्ष मेला घूमने के दौरान गायब हो गये थे. बिहार पुलिस ने उतर प्रदेश के लखनऊ से चारो नाबालिग लड़कों को बरामद कर लिया है.
एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि गायब छात्रों की बरामदगी के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया था. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि गायब लड़के लखनऊ स्थित बालाजी नामक होटल में काम कर रहे हैं. इसके बाद चारो नाबालिगों को पकड़ कर लाया गया. पूछताछ के दौरान लड़कों ने बताया कि मेला घूमने के लिए घर से पैसे की मांग की थी. घर से जब पैसा नहीं मिला, तो घर से भाग गये और होटल में काम करने लगे. मालूम हो कि 24 जून को नवीनगर सोखा बाबा मंदिर परिसर में लगनेवाला आद्रा मेले में घूमने गये थे और गायब हो गये थे. प्रेसवार्ता में माली थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










