औरंगाबाद: पूर्व सांसद आनंद मोहन की कुशलता के लिए महावीर मंदिर में हुआ विशेष धार्मिक अनुष्ठान

Author Saurabh kr singh|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

महावीर मंदिर में किया गया पूजा अर्चना | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में पूर्व सांसद आनंद मोहन की कुशलता और सुप्रीम कोर्ट में सकारात्मक निर्णय की कामना को लेकर महावीर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के मंगल बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में पूर्व सांसद आनंद मोहन की कुशलता एवं सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले में सकारात्मक निर्णय की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं समर्थक शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया आयोजन

पूर्व सैनिक जयेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद आनंद मोहन से संबंधित मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. उन्होंने कहा कि सभी को देश की सर्वोच्च अदालत पर पूर्ण विश्वास है. इसी विश्वास के साथ उनकी कुशलता और न्यायपूर्ण निर्णय की कामना के लिए यह धार्मिक आयोजन किया गया. पूजा-अर्चना का आयोजन बलदेव मिश्रा एवं अरुण वैध के नेतृत्व में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया.

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे

श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ, गायत्री मंत्र की 24 मालाओं का जाप, हवन-पूजन एवं महाआरती संपन्न की. अनुष्ठान के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर भोला सिंह, रजनीश सिंह, नरेंद्र सिंह, कुकू सिंह, रविंद्र सिंह, विनय सिंह, संजय गुप्ता, भिखारी चौहान, गंगा चौहान, गोलू चौहान, छोटू सिंह, सुनील भारती, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन