औरंगाबाद में खाद दुकानों की सघन जांच, अनियमितता मिलने पर एक प्रतिष्ठान सील, तीन से मांगा गया जवाब

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी में जुटी टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद में मंगलवार को उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई. चिरैयाटांड़ स्थित सरस्वती ट्रेडर्स में अनधिकृत उर्वरक मिलने पर उसे सील कर दिया गया. तीन अन्य दुकानों से जवाब मांगा गया है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड में उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने कुल 12 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. जांच में चार प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं.

विज्ञापन

अनधिकृत उर्वरक मिलने पर प्रतिष्ठान सील

निरीक्षण के दौरान उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत चिरैयाटांड़, कुटुंबा स्थित सरस्वती ट्रेडर्स के गोदाम में अनधिकृत उर्वरक पाए गए. इसके बाद प्रतिष्ठान को तत्काल सील कर दिया गया. साथ ही उसकी उर्वरक वितरण अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निलंबित कर दी गई और उर्वरक बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई.

तीन अन्य दुकानों से मांगा गया जवाब

जांच के दौरान तीन अन्य उर्वरक प्रतिष्ठानों में भी अनियमितताएं सामने आईं. जिला कृषि विभाग ने संबंधित संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है. प्रशासन ने कहा है कि जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

किसानों के हित में जारी रहेगा अभियान

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की पारदर्शी एवं नियमानुसार बिक्री सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन