ePaper

मदनपुर में लू से एक की गयी जान

Updated at : 12 Jun 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
मदनपुर में लू से एक की गयी जान

औरंगाबाद : औरंगाबाद में भीषण गर्मी और लू से आम लोग परेशान है.यूं कहे की लू लगातार जानलेवा साबित हो रहा है. अब तक आधे दर्जन लोगों की मौत लू से हो गयी. सबसे बड़ी बात यह है कि इन घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं लापरवाही कारण बनी है. सोमवार की शाम मदनपुर थाना […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : औरंगाबाद में भीषण गर्मी और लू से आम लोग परेशान है.यूं कहे की लू लगातार जानलेवा साबित हो रहा है. अब तक आधे दर्जन लोगों की मौत लू से हो गयी. सबसे बड़ी बात यह है कि इन घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं लापरवाही कारण बनी है.

सोमवार की शाम मदनपुर थाना की पुलिस ने रानीगंज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो के किनारे से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है .पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने की कोशिश की गई पर जब पहचान नहीं हुई मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव थाना में रख दिया गया .मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता है कि उक्त व्यक्ति की मौत लू से हुई है .
फिलहाल 72 घंटे शव को पहचान के लिए थाना में रखा जायेगा. पहचान नहीं होने की स्थिति में शव का अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. वैसे मदनपुर के अलावे सलैया, देव, कसमा, रफीगंज सहित औरंगाबाद एवं गया जिले के सीमावर्ती थाने को सूचना दी गयी है. गांव -गांव में चौकीदार के माध्यम से सूचना भेजकर शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. ज्ञात हो कि पांच दिन पहले औरंगाबाद शहर में भी एक व्यक्ति की मौत लू से हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन