हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 15 May 2019 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

औरंगाबाद/हसपुरा : थाना क्षेत्र के हसपुरा-पीरू पेट्रोल पंप के समीप आदर्शनगर मुहल्ला निवासी रामजी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि एक हत्या के मामले में पुलिस ने रामजी चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आठ फरवरी को […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/हसपुरा : थाना क्षेत्र के हसपुरा-पीरू पेट्रोल पंप के समीप आदर्शनगर मुहल्ला निवासी रामजी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि एक हत्या के मामले में पुलिस ने रामजी चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आठ फरवरी को काजी बिगहा गांव के स्वर्गीय जगदीश चौधरी की पत्नी लालो देवी की हत्या गला रेतकर कर दी गयी थी.
हत्या के मामले में रामजी चौधरी आरोपित था, जिसे पुलिस तलाश रही थी. पुलिस को सूचऩा मिली की रामजी मेहंदिया थाना क्षेत्र में छुप कर रह रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस उक्त जगह पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि हत्या मामले में पांच आरोपित बनाये गये थे,जिसमें पहले ही तीन आरोपित पकड़े गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन