ePaper

झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की बिहार में सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 07 Nov 2018 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की बिहार में सड़क दुर्घटना में मौत

सुजीत कुमार सिंह औरंगाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के समीप पहले से खड़ी ट्रक से ओमनी कार टकरा गयी. इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत होगयी. सभी उत्तर प्रदेशके मऊ जिला अंतर्गत हलदरपुर थाना क्षेत्र के इटली गांव के रहने वाले थे. मृतकों में […]

विज्ञापन

सुजीत कुमार सिंह

औरंगाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के समीप पहले से खड़ी ट्रक से ओमनी कार टकरा गयी. इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत होगयी. सभी उत्तर प्रदेशके मऊ जिला अंतर्गत हलदरपुर थाना क्षेत्र के इटली गांव के रहने वाले थे.

मृतकों में धनबाद के कोल्डफील्ड मेंकामकरने वाले जय सिंह भी शामिल हैं. दो अन्य मृतकों की पहचान जय सिंह की बेटी तृप्ति सिंह और परिजन दीनानाथ सिंह के रूप में हुई है. पता चला कि मंगलवारको दोपहर में जयसिंह की चाची कि मृत्यु हो गयी. जय सिंह का परिवार दाह संस्कार में शामिल होने देर शाम मऊ के लिए निकला.

बुधवार की देर रात उनकी ओमनी कार ने एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में कार चालक की लापरवाही सामने आयी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कामा बिगहापास कार पूरी रफ्तार में आ रही थी. ब्रेकर को पार करतेसमय चालक कार पर नियंत्रण न रख सका और खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी. टक्करकी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े.

स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. नगर थाना पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पर नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल, दारोगा वेंकटेश कुमार, आशुतोष कुमार और विजय कुमार पहुंचे. घायलों को सदर अस्पताल पहुंचायागया. दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तृप्ति कुमारी (17) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन