औरंगाबाद में वाहन जांच के दौरान पुलिस से भिड़ा वाहन मालिक, एएसआई से हाथापाई के बाद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

कुटुंबा थाना क्षेत्र में NH-139 पर वाहन जांच के दौरान एक मालवाहक वाहन मालिक ने पुलिस से विवाद किया। एएसआई चंदन पासवान से हाथापाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

कुटुंबा थाना क्षेत्र के एनएच-139 स्थित एरका चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार की अहले सुबह की बताई जा रही है. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई चंदन पासवान को हल्की चोटें आई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कागजात जांच को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार कुटुंबा थाना पुलिस एनएच-139 पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान हरिहरगंज की ओर से आ रहे एक मालवाहक वाहन को रोककर उसके कागजात की जांच की जा रही थी.

पुलिस ने चालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा. इसी बीच वाहन मालिक मौके पर पहुंच गया और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगा. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि वाहन मालिक ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई चंदन पासवान के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई कर दी.

पुलिस ने मौके पर आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी वाहन मालिक को गिरफ्तार कर थाना ले आए. पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज

कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

उन्होंने बताया कि घायल एएसआई चंदन पासवान के स्वलिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन