करेंट की चपेट में आने से तीन महिलाएं झुलसीं

औरंगाबाद कार्यालय : रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप टोले मोहन बिगहा गांव में बिजली करेंट की चपेट में आकर तीन महिलाएं झुलस गयी. आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. लगभग दो घंटे तक विमला देवी और कुसुम कुमारी की हालत गंभीर रही. डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद तीनों को बचा […]
औरंगाबाद कार्यालय : रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप टोले मोहन बिगहा गांव में बिजली करेंट की चपेट में आकर तीन महिलाएं झुलस गयी. आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. लगभग दो घंटे तक विमला देवी और कुसुम कुमारी की हालत गंभीर रही. डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद तीनों को बचा लिया गया. फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. जसमती देवी नामक महिला मामूली रूप से करंट की चपेट में आयी थी. पता चला कि जसमती देवी अपनी बेटी विमला देवी के साथ अरहर के दाल को पंखा के सामने रखकर साफ कर रही थी,इसी बीच विमला देवी पंखा के स्पर्श में आ गयी,जिससे वह करंट की चपेट में आ गयी.
बेटी को देख मां बचाने गयी वह भी उसके साथ ही सट गयी. इतने में गांव के आशीष चौधरी की पत्नी कुसुम कुमारी ने दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी चपेट में आ गयी. किसी तरह पास में रहे लोगों ने ट्रांसफार्मर से लाइन काटा,तब जाकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




