वाराणसी से रांची जा रही बस औरंगाबाद में पलटी

Updated at : 14 Aug 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी से रांची जा रही बस औरंगाबाद में पलटी

औरंगाबाद कार्यालय : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रांची जा रही अरविंद बस रविवार की रात करीब 12 बजे औरंगाबाद के कामाबीघा मोड़ पर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बस पलटने से उसमें सवार 20 लोग घायल हो गये. सात घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रांची जा रही अरविंद बस रविवार की रात करीब 12 बजे औरंगाबाद के कामाबीघा मोड़ पर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बस पलटने से उसमें सवार 20 लोग घायल हो गये. सात घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान हजारीबाग न्यायालय के एडिशनल जज रमेश कुमार, इनकी पत्नी माया वर्मा, बेटा नीतीश कुमार, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि व डेमोटाड के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चौधरी प्रसाद साहू, इनकी पत्नी मंजू देवी, रांची के चानू बिगहा निवासी सुखमनी देवी, रांची शहर के संतोष कुमार,

वाराणसी से रांची…
हजारीबाग के उज्ज्वल कुमार एंजल, पचारिया इटखोरी के नकुलदेव सिंह, रामकिंकर सिंह, यूपी के फैजाबाद निवासी, यूनियन बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक प्रताप सिंह सहित अन्य के रूप में हुई है. सभी घायलों का सदर अस्पताल में उपचार किया गया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजकुमार प्रसाद ने बताया कि एडिशनल जज व उनके परिवार के साथ-साथ सात घायलों को रेफर किया गया है. मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नगर थाने की पुलिस के सहयोग से घर भेज दिया गया. इधर, पता चला कि हजारीबाग न्यायालय के एडिशनल जज रमेश कुमार व उनके परिवार के साथ-साथ सात लोगों को हजारीबाग भेजा गया है.
चालक ने पी रखी थी शराब
सदर अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों ने बताया कि बस चालक शराब के नशे में धुत था. रविवार की रात 8:30 बजे बस वाराणसी से रांची के लिए खुली थी. रात 12 बजे के करीब कुदरा के एक होटल पर यात्रियों ने खाना खाया. इसी बीच बस चालक ने शराब पी ली और फिर आधे घंटे बाद रांची के लिए बस खोल दी. बस की तेज रफ्तार से सबको हादसे की चिंता सता रही थी और अंतत: चालक ने डिवाइडर से बस टकरा दी, जिससे वाहन पलट गया.
कामाबीघा मोड़ पर डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा, 20 घायल
घायलों में हजारीबाग के एडिशनल जज, सांसद प्रतिनिधि भी शामिल
सात घायलों को हजारीबाग किया गया रेफर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन