कृमि संक्रमण से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास पर असर : डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 3:56 AM
मदनपुर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को डीएम राहुल रंजन महिवाल ने कस्तुरबा गांधी स्कूल के छात्राओ को अल्वेंडाजोल की दवा खिला कर अभियान का शुभारंभ किया. डीएम ने कहा कि एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि मुक्त के लिए अल्वेंडाजोल दवा सभी आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को, कस्तूरबा […]
मदनपुर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को डीएम राहुल रंजन महिवाल ने कस्तुरबा गांधी स्कूल के छात्राओ को अल्वेंडाजोल की दवा खिला कर अभियान का शुभारंभ किया. डीएम ने कहा कि एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि मुक्त के लिए अल्वेंडाजोल दवा सभी आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को, कस्तूरबा गांधी स्कूल,सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को दो अगस्त और 13 अगस्त को खिलाया जायेगा. कृमि से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण व संपूर्ण मानसिक विकास नहीं होता है. हमेशा थकावट महसूस होती है. डीएम श्री महिवाल ने बताया कि पूरे जिले भर में 13 लाख 66 हजार बच्चों को दवा खिलायी जायेगी.
दवा के खिलाने से किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ नवल किशोर सिंह और डीपीओ ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों,स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा उपलब्ध करा दिया गया है. दवा खाली पेट में भी खिलाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि एक साल के बच्चे को आधा गोली चूर्ण कर पानी के साथ खिलाया जाता है. दवा खिलाने से बच्चे मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं. पेट की बीमारी नहीं होती है. इस मौके पर बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह,पीएचसी प्रभारी डॉ सत्यनारायण प्रसाद, सीडीपीओ रेशमी कुमारी,डब्ल्यू एचओ के डॉ विनय कुमार,केयर के रितेश कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक ललन प्रसाद,नीतीश कुमार,प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी नागेंद्र कुमार,बीआरसी के विजय कुमार,एएनएम संयुक्ता कुमारी, प्रभारी वार्डेन प्रीति कुमारी, सुनिता कुमारी सहित अन्य अधिकारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










