दूसरी शादी के चक्कर में पति ने दो बच्चों की मां को जिंदा जला कर मारने की कोशिश की,बेटी छोड़, बेटा लेकर आरोपित फरार

Updated at : 10 Jun 2018 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरी शादी के चक्कर में पति ने दो बच्चों की मां को जिंदा जला कर मारने की कोशिश की,बेटी छोड़, बेटा लेकर आरोपित फरार

औरंगाबाद : मदनपुर प्रखंड के शिवनाथपुर गांव में एक महिला को उसके पति ने रविवार को जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वह दो बच्चों की मां भी है. पता चला है कि दो बच्चों में बेटी को वहीं छोड़ दिया और बेटे को लेकर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : मदनपुर प्रखंड के शिवनाथपुर गांव में एक महिला को उसके पति ने रविवार को जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वह दो बच्चों की मां भी है. पता चला है कि दो बच्चों में बेटी को वहीं छोड़ दिया और बेटे को लेकर आरोपित फरार हो गया है. अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बतायी है. उपाधीक्षक डॉ राजकुमार प्रसाद ने कहा कि डॉक्टरों के निगरानी में महिला का इलाज चल रहा है.

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रिंकी ने बताया कि उसका पति संतोष ठाकुर, सास मीना देवी और देवर उदय ठाकुर बात-बात पर मारपीट और प्रताड़ित करते थे. पिछले कई दिनों से घर में कलह का माहौल था. रविवार की सुबह पति ने मारपीट कर पूरे शरीर पर केरोसिन उड़ेल दिया और माचिस से आग लगा दी. किसी तरह गांव के ही कुछ लोगों ने जलती हालत में बचाया और फिर मायकेवालों को सूचना देकर अस्पताल भिजवाया.

इधर, रिंकी के पिता व गया जिले के आमस थाने के करमाइन गांव निवासी बैलून ठाकुर ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. कई बार घर में पंचायती का भी दौर चला. बेटी बार-बार कहती थी कि ससुराल वाले उसकी हत्या कर देंगे, फिर भी समाज के लिहाज से ससुरालवालों से बार-बार हालत सुधरने को लेकर आग्रह किया करता था, लेकिन उसका पति अपने क्रूरता की हद को पार कर चुका था. उसके मन में जो था, वही किया. बैलून ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है. इधर, नगर थाना की पुलिस ने महिला का फर्द बयान लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन