बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं जमा किये रुपये, 10 मिलरों की संपत्ति होगी जब्त

औरंगाबाद नगर : जिन लोगों पर नीलाम पत्र वाद की कार्रवाई चल रही है और वे लोग समय पर राशि जमा नहीं कर रहे तो उनके लिए बुरी खबर है. क्योंकि नीलाम विभाग ने 10 बड़े मिलरो की संपत्ति जब्त कर राशि की वसूली करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. जानकारी देते हुए प्रभारी […]
औरंगाबाद नगर : जिन लोगों पर नीलाम पत्र वाद की कार्रवाई चल रही है और वे लोग समय पर राशि जमा नहीं कर रहे तो उनके लिए बुरी खबर है. क्योंकि नीलाम विभाग ने 10 बड़े मिलरो की संपत्ति जब्त कर राशि की वसूली करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. जानकारी देते हुए प्रभारी नीलाम पत्र पदाधिकारी पुरुषोत्तम पासवान ने बताया कि 10 बड़े मिलरो के ऊपर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई जल्द ही प्रारंभ हो जायेगी.
क्योंकि बार-बार नोटिस देने के बाद भी मिलर राजू गुप्ता निवासी फेसर के उपर 97 लाख, विकास कुमार सिंह निवासी शिवन बिगहा के उपर 53 लाख, अमोद कुमार निवासी उपहारा के उपर 1 करोड़ 63 लाख, शिवपूजन मेहता देवकली के उपर 82 लाख, नरेश प्रसाद सिंह निवासी करण बिगहा के उपर 14 लाख, योगेश कुमार निवासी दधपी के उपर 40 लाख, बदरी प्रसाद गुप्ता निवासी खिरीयावां के उपर 1 करोड़ 94 लाख, सुर्दशन सिंह निवासी बतवा के उपर 17 लाख, लक्ष्मी प्रताप सिंह निवासी करमा भगवान के उपर 21 लाख एवं सुरेन्द्र कुमार सिंह निवासी के ऊपर 31 लाख रुपये का बकाया है.
इन लोगों के उपर वर्ष 14-15 में तत्कालिन बिहार राज्य खाद निगम के प्रबंधक द्वारा नीलाम पत्र वाद दायर किया गया था. जिसमें कहा था कि ये सभी लोग धान लेकर समय पर चावल नहीं जमा किया. जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी ने कहा कि कई बार राशि जमा करने के लिए नोटिस भेजा गया लेकिन कोई रुचि नहीं ले रहे हैं. कुल 144 लोगों पर वाद की कार्रवाई चल रही है. जो लोग मूलधन राशि जमा कर आराम से बैठे हुए है वे लोग भी सोच ले कि हमे ब्याज की राशि जमा करना है. नही तो उनलोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा. ज्ञात हो कि नीलाम पत्र में पैसा वसूली के मामले में यह जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




