''गुजरात में हार के डर से टैक्स में की कमी''

Updated at : 12 Nov 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
''गुजरात में हार के डर से टैक्स में की कमी''

औरंगाबाद शहर : पूर्व मंत्री डाॅ सुरेश पासवान ने कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा अपनी पराजय को देखते हुए आनन-फानन में जीएसटी काउंसिल की बैठक में वस्तुओं को 28 प्रतिशत के टैक्स दायरे से निकाल कर 18 प्रतिशत के दायरे में लाने का फैसला किया है. यह फैसला साबित करता है मोदी सरकार जनता […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : पूर्व मंत्री डाॅ सुरेश पासवान ने कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा अपनी पराजय को देखते हुए आनन-फानन में जीएसटी काउंसिल की बैठक में वस्तुओं को 28 प्रतिशत के टैक्स दायरे से निकाल कर 18 प्रतिशत के दायरे में लाने का फैसला किया है. यह फैसला साबित करता है मोदी सरकार जनता पर जीएसटी जल्दीबाजी में लागू किया था.

पहले टैक्स बढ़ाकर देश के अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया. जनता गुजरात में बदलाव करने का मुड बना चुकी है. चुनाव आयोग ने चुनाव का अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि गुजरात के साथ-साथ केंद्र सरकार भी चुनाव आचार संहिता के दायरे मे रहेगी. इसलिए चुनाव आयोग को देखना चाहिए कि गुजरात के मतदाताओं को लुभाने के लिए ही जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स दर में बदलाव का निर्णय आनन-फानन में लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन