चेहल्लुम के जुलूस के लिए लाइसेंस लेना होगा जरूरी
Updated at : 07 Nov 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में कमेटियों को दिये गये कई निर्देश दाउदनगर अनुमंडल : चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक दाउदनगर थाना परिसर में संपन्न हुई. इस दौरान शांति व सौहार्द के साथ 10 नवंबर को चेहल्लुम पर्व मनाने पर चर्चा की गयी. एसडीपीओ ने कहा कि चेहल्लुम जुलूस का लाइसेंस लेना […]
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में कमेटियों को दिये गये कई निर्देश
दाउदनगर अनुमंडल : चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक दाउदनगर थाना परिसर में संपन्न हुई. इस दौरान शांति व सौहार्द के साथ 10 नवंबर को चेहल्लुम पर्व मनाने पर चर्चा की गयी.
एसडीपीओ ने कहा कि चेहल्लुम जुलूस का लाइसेंस लेना होगा. जुलूस निर्धारित रूट व समय के अनुसार ही निकाला जायेगा. उन्होंने आपसी प्रेम,भाईचारा तथा शांति व सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की अपील की.
बताया गया कि चेहल्लुम के अवसर पर तीन स्थानों से जुलूस निकाला जाता है. दाउदनगर शहर, तरारी व मुस्लिमाबाद से चेहल्लुम जुलूस निकाला जाता है, जो बाजार होते हुए पुराना शहर स्थित कर्बला तक पहुंचता है. पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रसाद व थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि सभी चिन्हित स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती रहेगी.
इस मौके पर उपप्रमुख नंद शर्मा, निवर्तमान उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, तरार मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा, सरपंच अमित कुमार यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान, भाजपा नेता अटल बिहारी, सरयू सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू, निवर्तमान वार्ड पार्षद रामावतार चौधरी, जफरुल हसन अंसारी, फिरोज कुरैशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण प्रसाद तांती, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, जदयू नेता प्रकाश पासवान, समाजसेवी प्रभात कुमार, रवि कुमार पांडेय, गणेश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
मुहर्रम के चालीसवां पर होगी प्रतियोगिता
हसपुरा . प्रखंड के अमझरशरीफ में मुहर्रम पर्व के चेहल्लुम के दिन अखाड़ा में पहलवानी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसकी जानकारी मुहर्रम कमेटी के सचिव भोला कुरैशी ने दी. उन्होंने बताया कि दर्जनों गांव के कलाकार तलवार बाजी, गदका, कुश्ती, लाठी से करतब दिखायेंगे. बेहतर करतब दिखानेवाले कलाकारों को मुहर्रम कमेटी की ओर से सम्मानित किया जायेगा.
शांति समिति की बैठक आज
हसपुरा. मुहर्रम पर्व के चेहल्लुम को लेकर सात नवंबर को थाना परिसर में शांति समिति बैठक होगी. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने दी. उन्होंने बताया की बैठक में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधि सहित समाजसेवियों को चौकीदार के माध्यम से सूचना भेजी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




