जाम में फंसे मंत्री, तो पता चली ट्रैफिक की हालत
Updated at : 01 Nov 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की कही बात ओवरब्रिज के पास दो घंटे जाम से जूझते रहे लोग औरंगाबाद नगर : जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग जाम की समस्या से कराह रहे हैं, फिर भी जिला प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. यही कारण हैं […]
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की कही बात
ओवरब्रिज के पास दो घंटे जाम से जूझते रहे लोग
औरंगाबाद नगर : जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग जाम की समस्या से कराह रहे हैं, फिर भी जिला प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. यही कारण हैं कि दिन-प्रतिदिन लोग जाम की समस्या से तो जूझ ही रहे थे, पर बारुण के केशव मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर महाजाम का सामना जिले के प्रभारी मंत्री ब्रज किशोर बिंद को करना पड़ा.
इसके बाद उन्होंने जाम की समस्या को गंभीरता से लिया. मंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है, जिसका निदान अनिवार्य है और अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों को जाम से मुक्त रखने के लिए आवश्यक उपाय किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि वह खुद दो घंटे तक जाम में फंसे रहे और जाम के कारण लोगों की परेशानियों को नजदीक से देखा.
मंत्री ने कहा कि जाम में उन्होंने देखा कि जिसकी तबीयत खराब है या किसी को आवश्यकतावश कही जाना हो, तो उनके लिए काफी परेशानी है. इसके लिए जल्द ही कोई व्यवस्था की जायेगी, ताकि एनएच पर यात्रियों को सहज व सुलभ यातायात प्रदान किया जा सके. सोमवार को ओवरब्रिज के समीप के करीब दो घंटे तक जाम की समस्या से लोग जूझते रहे. यदि जिला प्रशासन के लोग इस पर कार्रवाई करते, तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




