नवीनगर के पूर्व चैयरमैन को हत्या की धमकी

Updated at : 01 Nov 2017 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
नवीनगर के पूर्व चैयरमैन को हत्या की धमकी

मोबाइल पर कॉल कर धमकाया, एसपी से शिकायत औरंगाबाद नगर : नवीनगर नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन अजय कुमार सिन्हा को मोबाइल पर हत्या कीधमकी मंगलवार को किसी ने दी है.इससे संबंधित जानकारी देते हुए पूर्व चेयरमैन श्री सिन्हा ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे उनके मोबाइल नंबर 9934779993 पर मोबाइल नंबर 9799379481 से फोन […]

विज्ञापन

मोबाइल पर कॉल कर धमकाया, एसपी से शिकायत

औरंगाबाद नगर : नवीनगर नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन अजय कुमार सिन्हा को मोबाइल पर हत्या कीधमकी मंगलवार को किसी ने दी है.इससे संबंधित जानकारी देते हुए पूर्व चेयरमैन श्री सिन्हा ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे उनके मोबाइल नंबर 9934779993 पर मोबाइल नंबर 9799379481 से फोन आया. फोन करनेवाले खुद को संगठन का विवेक कुमार बताया और कहा कि अभी तुम्हारे व परिवार के साथ घटना बहुत कम घटा है.

हम तुम्हारी जान मार देंगे. इसके बाद उसने और कई अपशब्दों का प्रयोग किया. धमकी मिलने के बाद पूर्व चेयरमैन ने इसकी सूचना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को देते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन