तय दर से कम मजदूरी देने को लेकर की शिकायत

Updated at : 27 Sep 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
तय दर से कम मजदूरी देने को लेकर की शिकायत

सिंचाई विभाग के लिए करते हैं काम दाउदनगर अनुमंडल. सिंचाई विभाग के अकुशल मजदूरों ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सिंचाई विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों पर अकुशल मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी भुगतान करने का आरोप लगाया है. सिंचाई विभाग के दाउदनगर खरांटी व अगनूर सिंचाई डिवीजन के काफी संख्या में […]

विज्ञापन
सिंचाई विभाग के लिए करते हैं काम
दाउदनगर अनुमंडल. सिंचाई विभाग के अकुशल मजदूरों ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सिंचाई विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों पर अकुशल मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी भुगतान करने का आरोप लगाया है. सिंचाई विभाग के दाउदनगर खरांटी व अगनूर सिंचाई डिवीजन के काफी संख्या में अकुशल मजदूर मंगलवार की दोपहर एसडीओ कार्यालय पहुंचे और एसडीओ अनीस अख्तर को ज्ञापन सौंपा.
अरविंद कुमार, बृजेश पासवान, नंद प्रसाद सिंह, रविंद्र कुमार, माधो राम, केशो सिंह, देवपूजन ठाकुर, रघुवंश कुमार, जयराम पासवान, जयराम सिंह, संतोष कुमार समेत 45 मजदूरों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन में कहा गया है कि सरकार द्वारा एक अप्रैल 2017 से न्यूनतम मजदूरी 242 रुपया प्रतिदिन निर्धारित कर दी गयी है. वे लोग महीने में 30 या 31 दिन काम करते हैं. इन लोगों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि कनीय अभियंता द्वारा 242 रुपये के स्थान पर 206 रुपये भुगतान किया जा रहा है, जो गलत है.
242 रुपये मजदूरी की मांग करने पर कनीय अभियंता 206 रुपये से ज्यादा नहीं देने की बात कह रहे हैं. इन लोगों ने आरोप लगाया है कि कथित रूप से दो प्रतिशत की कटौती की जाती है और रविवार के काम के बदले मजदूरी नहीं दी जाती है. इन मजदूरों ने 242 रुपये की दर से मजदूरी भुगतान कराने का अनुरोध एसडीओ से किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन