शाहपुर में ऑर्केस्ट्रा के दौरान विवाद, मारपीट

Updated at : 27 Sep 2017 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
शाहपुर में ऑर्केस्ट्रा के दौरान विवाद, मारपीट

भोजपुरी गाने की मांग पर हुआ विवाद, पथराव में चार जख्मी औरंगाबाद कार्यालय. शहर के शाहपुर अखाड़ा पर उस समय भगदड़ व हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब दर्शकों के बीच से कुछ लोगों ने भोजपुरी गाने पर डांस करने की मांग रखी़ देखते-देखते माहौल मारपीट में बदल गया़ इसी बीच कुछ लोगों ने […]

विज्ञापन
भोजपुरी गाने की मांग पर हुआ विवाद, पथराव में चार जख्मी
औरंगाबाद कार्यालय. शहर के शाहपुर अखाड़ा पर उस समय भगदड़ व हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब दर्शकों के बीच से कुछ लोगों ने भोजपुरी गाने पर डांस करने की मांग रखी़ देखते-देखते माहौल मारपीट में बदल गया़ इसी बीच कुछ लोगों ने स्टेज पर ही पथराव कर दिया़
इस घटना में मनीष कुमार, अंशु कुमार, संजय कुमार, रिशु कुमार, रमेश मेहता सहित कई लोग घायल हो गये़ इनमें कुछ लोगों का इलाज सदर अस्पताल तो कुछ लोगों का निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया़ पता चला कि पंचमी के मौके पर वर्षाें से शाहपुर अखाड़ा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है. कार्यक्रम को देखने के लिए शाहपुर के अलावे शहर के कई मुहल्ले व आस-पास के गांव के लोग भारी संख्या में पहुंचे थे़ इस बार आयोजन समिति द्वारा नाटक के बदले आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम रखा गया था़
प्रारंभ होने के कुछ घंटे तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा़ मध्य रात्रि में दर्शकों के बीच से फरमाइश शुरू हो गयी़ किसी ने हिंदी गाना, तो किसी ने भोजपुरी गाना की फरमाइश रखी़ इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और फिर मारपीट व पथराव शुरू हो गयी. नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लिया़
यह भी जानकारी मिली कि दर्शकों के बीच कई लोग ऐसे थे, जो शराब के नशे में धुत थे और वही शराबी कार्यक्रम में बाधक बने़ इधर, हंगामे के बाद हिरासत में लिये गये लोगों को बांड बना कर पुलिस ने छोड़ा. नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने स्पष्ट कहा कि आयोजन समिति अपने आयोजन पर ध्यान दें, हंगामा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन