आइपीएस बहू ने फतह किया माउंट मनास्लु
Updated at : 27 Sep 2017 10:03 AM (IST)
विज्ञापन

यूपी पुलिस में डीआइजी टेलीकॉम के पद पर हैं अपर्णा भारद्वाज ओबरा के रहनेवाले व इलाहाबाद के डीएम संजय से हुई है शादी औरंगाबाद नगर : औरंगाबाद की आइपीएस बहू अपर्णा भारद्वाज दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में आठवें नंबर पर शुमार माउंट मनास्लु के सर्वोच्च शिखर को फतह करनेवाली पहली भारतीय महिला बन गयी […]
विज्ञापन
यूपी पुलिस में डीआइजी टेलीकॉम के पद पर हैं अपर्णा भारद्वाज
ओबरा के रहनेवाले व इलाहाबाद के डीएम संजय से हुई है शादी
औरंगाबाद नगर : औरंगाबाद की आइपीएस बहू अपर्णा भारद्वाज दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में आठवें नंबर पर शुमार माउंट मनास्लु के सर्वोच्च शिखर को फतह करनेवाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं. अपर्णा ने सोमवार यानी कि 25 सितंबर को माउंट मनास्लु के सर्वोच्च शिखर पर भारत की शान का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराया. माउंट मनास्लु फतह करने के बाद अपर्णा आधार शिविर लौट रही हैं. वापसी में अभी चार दिन का वक्त और लगेगा.
इसके पहले भी अपर्णा माउंट एवरेस्ट व एलब्रस समेत दुनिया के कई ऊंचे पर्वतों के शिखर को फतह कर चुकी हैं. अपर्णा वर्तमान में उत्तरप्रदेश पुलिस मुख्यालय में डीआइजी (टेलीकाॅम) के पद पर पदस्थापित हैं और वह उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार की पत्नी हैं, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के डिहुरी गांव के निवासी हैं. अपर्णा की इस सफलता से उसके परिवार में दशहरा की खुशियां दोगुनी हो गयी हैं.
अपर्णा के पति संजय कुमार ने उसकी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसकी सफलता का श्रेय अपर्णा के लगन और कठिन परिश्रम को दिया है. अपर्णा की जेठानी शर्मिला देवी व जेठ कपिल शर्मा, नीलमणि कुमार, धर्मेंद्र शर्मा ने भी सफलता पर उन्हें बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




