नवजात बेटे का चेहरा नहीं देख पाया सुनील, निगल गयी मौत

Updated at : 26 Sep 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
नवजात बेटे का चेहरा नहीं देख पाया सुनील, निगल गयी मौत

मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साये लोगों ने जाम की सड़क औरंगाबाद कार्यालय : घर में बच्चे का जन्म हुआ था. पूरा परिवार खुशियों से सराबोर था. इसके पीछे एकमात्र वजह थी सुनील की पत्नी ने एक बच्ची के जन्म के तीन साल बाद बेटे को जन्म दी है, हालांकि बेटा आइसीयू में है. पिता […]

विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साये लोगों ने जाम की सड़क
औरंगाबाद कार्यालय : घर में बच्चे का जन्म हुआ था. पूरा परिवार खुशियों से सराबोर था. इसके पीछे एकमात्र वजह थी सुनील की पत्नी ने एक बच्ची के जन्म के तीन साल बाद बेटे को जन्म दी है, हालांकि बेटा आइसीयू में है.
पिता सुनील अपने बेटे व पत्नी का हाल लेकर शाम को घर लौट रहा था. इसी बीच एक हादसे में उसकी जान चली गयी. घटना सोमवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनबेहरी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो की है. इस घटना के बाद गांव के लोगों ने परिजनों के साथ कुछ समय तक सड़क जाम किया और मुआवजे की मांग भी की. सूचना पाकर पहुंचे एसडीपीओ पीएन साहू ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और फिर एनएच दो का यातायात बहाल हो गया. पता चला कि कनबेहरी गांव के सुनील राम की पत्नी रिंकू देवी ने सदर अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था.
तबीयत खराब होने के वजह से डॉक्टरों ने बच्चे को आइसीयू में भर्ती कर लिया था. सुनील अपनी पत्नी के लिए सुबह -शाम घर से खाना पहुंचाता था. सोमवार की सुबह भी खाना लेकर अस्पताल गया और फिर शाम को जल्द लौटने की बात कह अपने घर जाने लगा. कनबेहरी मोड़ के समीप सड़क पार करने के दौरान गया की ओर से औरंगाबाद जा रही एक ट्रक उसे कुचलते हुए फरार हो गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
कनबेहरी के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद एक बच्चे के सर से पिता का साया उठ गया, तो एक पत्नी चंद मिनट में विधवा हो गयी. बेटे के मौत की खबर सुन कर घर से दौड़ कर पहुंची मां के आंखों से आंसूओं की धार चल रही थी. बेटे की दर्दनाक मौत देख पहले तो वह बेहोश हो गयी और जब होश में आयी, तो बस एक ही बात रट रही थी कि अब इस परिवार को देखेगा कौन?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन