डॉ मनीष की पिटाई मामले में उग्र हुए जिले के चिकित्सक

Updated at : 24 Sep 2017 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ मनीष की पिटाई मामले में उग्र हुए जिले के चिकित्सक

औरंगाबाद नगर. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बिहार प्रदेश की कोर कमेटी द्वारा शुक्रवार को डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में औरंगाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर मनीष कुमार पर औरंगाबाद पुलिस द्वारा की गयी पिटाई की घटना के विरोध में बैठक बुलायी गयी. इसमें सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिस गाड़ी को साइड न […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बिहार प्रदेश की कोर कमेटी द्वारा शुक्रवार को डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में औरंगाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर मनीष कुमार पर औरंगाबाद पुलिस द्वारा की गयी पिटाई की घटना के विरोध में बैठक बुलायी गयी. इसमें सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिस गाड़ी को साइड न देने के कारण डॉक्टर मनीष पर पुलिस द्वारा पिटाई की गयी है.
उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आरोपी पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के साथ उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की मांग करता है. उन्होंने बताया कि बिहार के डीजीपी के समक्ष इस मामले को रखकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार प्रांत के सदस्यों ने उन्हें मामले को निजी तरीके से से लेकर अपनी देखरेख में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि अगर रविवार तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया तो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सोमवार को अगला और बड़ा कदम उठाया जायेगा. बैठक में डॉक्टर अजय कुमार, उपाध्यक्ष, हरिहर दीक्षित, उपाध्यक्ष डॉक्टर बीके कांत, डॉक्टर सच्चिदानंद कुमार, डॉक्टर राजेंद्र कुमार, डॉक्टर मिथिलेश्वर कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन