सब्जी व्यवसायी की कोटा में संदिग्ध हालात में मौत
Updated at : 14 Sep 2017 10:23 AM (IST)
विज्ञापन

ओबरा : ओबरा शहर के कागजी मुहल्ला स्थित माली टोला निवासी 38 वर्षीय सुरेश भगत की मौत राजस्थान के कोटा शहर में संदिग्ध रूप से हो गयी.इसको लेकर परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है. बताया जाता है कि सुरेश कोटा में ही पिछले 10 वर्षों से सब्जी का व्यवसाय करता था और रविवार को […]
विज्ञापन
ओबरा : ओबरा शहर के कागजी मुहल्ला स्थित माली टोला निवासी 38 वर्षीय सुरेश भगत की मौत राजस्थान के कोटा शहर में संदिग्ध रूप से हो गयी.इसको लेकर परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है. बताया जाता है कि सुरेश कोटा में ही पिछले 10 वर्षों से सब्जी का व्यवसाय करता था और रविवार को चंद्रपुरा छावनी सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर जब वह वापस आ रहा था, तो अपने घर नहीं पहुंच पाया. इस बीच सुरेश को समय पर घर पहुंचता न देख उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने पति की खोजबीन शुरू की, तभी उसे पता चला कि किसी व्यक्ति का शव स्किल ब्रिज छावनी स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर पुलिस ने बरामद किया है.
अनहोनी की आशंका से ग्रसित होकर जब वह वहां पहुंची, तो उसने देखा कि वह शव उसके पति सुरेश का ही है. वैसे परिजनों को आशंका है कि कहीं किसी ने उसे धक्का देकर हत्या कर दी हो. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है.
इधर, बुधवार की सुबह सुरेश का शव पोस्टमार्टम के उपरांत ओबरा लाया गया और फिर दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गयी. इस घटना पर पूर्व मुखिया प्रमोद भगत, बिंदा यादव, जितेंद्र यादव,कुमुद रंजन, कुमार राजेश, शिक्षक कमलेश कुमार विकल सहित कई समाजसेवियों ने शोक प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




