थोक दुकान में हजारों की चोरी

Updated at : 13 Sep 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
थोक दुकान में हजारों की चोरी

तेल व िबस्कुट की दुकान को एक साल में दूसरी बार बनाया िनशाना दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर पटना रोड स्थित रवि खाद भंडार सह श्री साईं इंटरप्राइजेज दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली गयी. दुकानदार कन्हैया प्रसाद व रविरंजन कुमार सरसों तेल और बिस्कुट के थोक विक्रेता हैं. […]

विज्ञापन
तेल व िबस्कुट की दुकान को एक साल में दूसरी बार बनाया िनशाना
दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर पटना रोड स्थित रवि खाद भंडार सह श्री साईं इंटरप्राइजेज दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली गयी.
दुकानदार कन्हैया प्रसाद व रविरंजन कुमार सरसों तेल और बिस्कुट के थोक विक्रेता हैं. इन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे. मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता चला. चोरों ने दुकान के पीछे से प्रवेश कर ग्रिल तोड़ डाला और चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान से करीब 50 हजार रुपये का समान और 1500 रुपये नकद चोरों ने चुरा लिये.
करीब 25-30 हजार रुपये का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. दुकान का समान जहां-तहां बिखेर दिया गया. दुकानदार का कहना था कि पूर्वाह्न करीब पौने 10 बजे ही पुलिस को सूचना दे दी गयी, लेकिन पुलिस जांच करने दोपहर में पहुंची. एक साल के भीतर इस दुकान में चोरी की यह दूसरी घटना है. सात नवंबर 2016 को भी चोरों ने इस दुकान में चोरी की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन