शिक्षक का स्थान सबसे ऊंचा
Updated at : 13 Sep 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर स्कूल में रिटायर्ड हेडमास्टर को दी गयी विदाई दाउदनगर अनुमंडल : राष्ट्रीय इंटर स्कूल में एक समारोह आयोजित कर अवकाशप्राप्त प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह को विदाई दी गयी. समारोह शुरू होने से पूर्व शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भखरुआं मोड़ से विद्यालय परिसर तक सड़क पर खड़े होकर फूल माला से उनका स्वागत […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंटर स्कूल में रिटायर्ड हेडमास्टर को दी गयी विदाई
दाउदनगर अनुमंडल : राष्ट्रीय इंटर स्कूल में एक समारोह आयोजित कर अवकाशप्राप्त प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह को विदाई दी गयी. समारोह शुरू होने से पूर्व शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भखरुआं मोड़ से विद्यालय परिसर तक सड़क पर खड़े होकर फूल माला से उनका स्वागत किया.
इसके बाद आयोजित समारोह में उन्हें विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षक का स्थान सदैव समाज में ऊंचा होता है. प्रभारी प्रधानाध्यापक दीनानाथ शर्मा की अध्यक्षता व शिक्षक राजू नंदन कुमार के संचालन में आयोजित इस समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह ने इस विद्यालय में करीब 18 वर्षों के पदस्थापना अवधि के दौरान शिक्षकों व छात्रों का कुशल मार्गदर्शन किया.
पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जवाबदेही का निर्वाहन किया. 30 अप्रैल 2017 को उन्होंने अवकाश ग्रहण किया है. स्वागत भाषण शिक्षक अंबुज कुमार सिंह ने किया. अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक कृष्णा सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ उमा बाबू, प्रो कामेश्वर शर्मा, मनोरंजन सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. इस मौके पर कादरी इंटर स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका राधा कुमारी, रामानंद सिंह, रामसुभग सिंह, रामचंद्र सिंह, श्रीनिवास मंडल समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




