स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी
Updated at : 13 Sep 2017 10:38 AM (IST)
विज्ञापन

पहले दिन डॉक्टर, लेखा प्रबंधक स्वास्थ्य प्रबंधक के लिए की गयी काउंसेलिंग, काफी संख्या में भाग लेने पहुंचे अभ्यर्थी औरंगाबाद नगर : स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर डॉक्टर से कर्मचारी तक के पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली गयी है़ इसके लिए बहाली की प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो गयी है़ मंगलवार को अनुबंध चिकित्सक, […]
विज्ञापन
पहले दिन डॉक्टर, लेखा प्रबंधक स्वास्थ्य प्रबंधक के लिए की गयी काउंसेलिंग, काफी संख्या में भाग लेने पहुंचे अभ्यर्थी
औरंगाबाद नगर : स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर डॉक्टर से कर्मचारी तक के पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली गयी है़ इसके लिए बहाली की प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो गयी है़ मंगलवार को अनुबंध चिकित्सक, लेखा प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, ऑफिस सहायक के अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग उपविकास आयुक्त संजीव सिंह, सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह, डीपीएम कुमार मनोज के अलावे अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में ली गयी़
डॉक्टर पद पर काम करने के लिए दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी व अन्य पदों के लिए 200 के करीब अभ्यर्थी कागजात के साथ काउंसेलिंग में भाग लेने के लिए पहुंचे़ पूरे दिन जिला स्वास्थ्य समिति में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही़ शांतिपूर्ण वातावरण में अभ्यर्थियों का काउंसेलिंग की गयी. जानकारी देते हुए सीएस ने बताया कि इसके अलावे 26 सितंबर को नर्स, एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन व 10 अक्तूबर को वार्ड सहायक सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग की जायेगी़ इसके लिए बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, फोटोग्राफ को अभिप्रमाणित कर लाना होगा़
इसके बाद अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार की जायेगी़ इसके अनुसार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जायेगा. यह बहाली खुली प्रक्रिया के तहत की जा रही है, जिसमें उम्मीदवार को विज्ञापन में बतायी गयी जगह पर निर्धारित तिथि को पूरे कागजात के साथ सीधे काउंसेलिंग के लिए पहुंचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




