प्रेम प्रसंग से जुड़े हैं पीहड़ो की युवती की हत्या के तार!

Updated at : 13 Sep 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग से जुड़े हैं पीहड़ो की युवती की हत्या के तार!

औरंगाबाद/ अरवल : अरवल जिले के करपी थाना के पीहड़ो गांव की छात्रा व पुलिस बहाली की तैयारी में जुटी युवती की हत्या के मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है. अब हत्या के बाद आत्महत्या और फिर प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/ अरवल : अरवल जिले के करपी थाना के पीहड़ो गांव की छात्रा व पुलिस बहाली की तैयारी में जुटी युवती की हत्या के मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है. अब हत्या के बाद आत्महत्या और फिर प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर गंभीरता से छानबीन कर रही है.

संभव है कि कुछ ही दिन में हत्या व आत्महत्या के राज से पर्दा उठा जायेगा. कल तक हत्या की बात कहने वाले युवती के परिजन अब आत्महत्या की बात कहने लगे हैं. ऐसे में ऑनरकिलिंग का भी मामला सामने आ सकता है. वैसे पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है. घर से निकलना और फिर सहेली से फोन पर बात न होना भी कहीं न कहीं साजिश की ओर इशारा करता है. हालांकि, प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद अब प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है. इस मामले में डिंडिर पंचायत के बघोई गांव के नीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार को हसपुरा थाना में औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश व अरवल के पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने साझा प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग का मामला लगता है.

मृतका की सहेली के साथ नीरज नामक युवक का संबंध था. एक टुकड़ा-टुकड़ा हो चुका पत्र प्रशासन को मिला है, जिस पत्र से यह प्रतीत होता है कि नीरज कुमार का तार किसी न किसी रूप से मृत युवती से जुड़ा हुआ था. मृतका के पिता ने भी स्वीकार किया है कि का प्रेम-प्रसंग रहा है. नीरज के मोबाइल कॉल डिटेल्स से भी पता चला कि नीरज का प्रेम-प्रसंग रहा है. नीरज को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और खुलासा होगा. प्रेस कांन्फ्रेंस में एसडीपीओ संजय कुमार, हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार, देवकुंड थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई अनिल कुमार दुबे, रहमतुल्ला, सुनील कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. ज्ञात हो कि पुलिस बहाली के लिए सहेलियों के साथ दौड़ने वाली युवती अचानक शनिवार की अहले सुबह दौड़ने जाने के क्रम में रास्ते से लापता हो गयी थी. रविवार को हसपुरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर आहर से उसका शव बरामद किया गया था. शव को देखने से ही स्पष्ट हो रहा था कि हत्या के दौरान उसे जलाया गया था. पोस्टमार्टम के बाद एसपी ने बताया था कि डॉक्टरों से जो जानकारी मिली थी, उसके अनुसार हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन