जिला कल्याण अधिकारी के वेतन पर लगी रोक

Updated at : 12 Sep 2017 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
जिला कल्याण अधिकारी के वेतन पर लगी रोक

शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही पड़ी भारी पीडीएस दुकानों पर कैशमेमो नहीं दिये जाने को लेकर डीएम ने जतायी नाराजगी 21 पैक्स अध्यक्षों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश औरंगाबाद नगर : सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने योजना भवन में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की़ बैठक में बिना कारण बताये […]

विज्ञापन
शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही पड़ी भारी
पीडीएस दुकानों पर कैशमेमो नहीं दिये जाने को लेकर डीएम ने जतायी नाराजगी
21 पैक्स अध्यक्षों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश
औरंगाबाद नगर : सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने योजना भवन में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की़
बैठक में बिना कारण बताये अनुपस्थित रहने व लोक शिकायत निवारण के 12 मामला लंबित रखने पर जिला कल्याण पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछते हुए अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है़
खनन विभाग के समीक्षा के क्रम में उत्खनन किये जाने वाले बालू संबंधित मामला को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई करने, लगातार घाट का निरीक्षण करने का निर्देश दिया़ आपूर्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में डीलरों द्वारा लाभुकों को अभी तक कैशमेमो नही देने पर इस मामले को गंभीरता से लिया है़ दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित डीलरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया़ जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 30 पैक्स अध्यक्षो के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक नौ लोगों पर ही कार्रवाई की गयी है़ 21 पैक्स अध्यक्षो पर जल्द कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. नली-गली पक्कीकरण योजना के तहत कार्य कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता डूडा को दिया़
डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कोटपा अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए वसूली गयी राशि को शीघ्र विभाग के खाते मे जमा करने का निर्देश दिया़
अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि जिला अल्पसंख्यक कार्यालय व अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास निर्माण हेतु शीघ्र भूमि उपलब्ध कराये़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्र में नये आश्रम स्थल निर्माण कराने हेतु भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध कराएं. कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया कि सरकारी भवनों के निर्माण के पश्चात डाटाबेस तैयार करें
जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निजी विद्यालयों में निबंधन एवं उसमें तय मापदंडों के अनुसार 25 प्रतिशत गरीब बच्चों के नामांकन की वस्तु स्थिति संस्थान से प्राप्त कर उपलब्ध कराएं, ताकि आगे की कार्रवाई किया जा सके़
डीएम ने जिला गोपनीय प्रभारी को निर्देश दिया कि जवाहर नवोदय विद्यालय बारुण द्वारा छात्रो के उम्र सत्यापन के क्रम में निबंधन कार्यालय व आधार कार्ड की वैधता को चुनौती देते हुए उम्र सत्यापन हेतु मेडिकल बोर्ड गठित करने हेतु वरीय प्रभारी से अवगत कराएं. साथ ही, मार्गदर्शन मांगे ताकि इसकी जांच करायी जा सके़ बैठक में जिलास्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन