मिठाई की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
Updated at : 12 Sep 2017 10:32 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड स्थित कान्हा स्वीट्स में सोमवार की सुबह उस वक्त भीड़ लग गयी, जब लोगों ने दुकान के अंदर से काफी मात्रा में धुआं निकलते देखा. तभी वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी दूकान संचालक संजीव सिंह को दी. दुकान से धुंआ निकलने की खबर पर संचालक श्री […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय. नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड स्थित कान्हा स्वीट्स में सोमवार की सुबह उस वक्त भीड़ लग गयी, जब लोगों ने दुकान के अंदर से काफी मात्रा में धुआं निकलते देखा. तभी वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी दूकान संचालक संजीव सिंह को दी.
दुकान से धुंआ निकलने की खबर पर संचालक श्री सिंह आनन -ानन में जब अपनी दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि आग से सारी सामग्री जल कर बर्बाद हो गयी. उन्होंने बताया कि आग के कारणों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन इस अगलगी में तीन एसी, तीन डीप फ्रीजर, तीन एसी काउंटर, एक कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, इन्वर्टर, बैटरी आदि जल गये. इधर, आग लगने के कारणों को लेकर तरह -तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. पूरे मामले की सूचना नगर थाने को दी गयी है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगलगी में कान्हा स्वीटस संचालक को छह लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. ज्ञात हो कि कान्हा स्वीट्स शहर के चर्चित मिष्ठान दुकानों में जाना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




