ऑटो पलटा, महिला की मौत, कई घायल
Updated at : 12 Sep 2017 10:31 AM (IST)
विज्ञापन

बारुण : थाना क्षेत्र के इंग्लिश गाव के समीप एक ऑटो दुर्घटना में राधिका देवी नामक महिला की मौत हो गयी,जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल व मदनपुर थाना के पिंटू कुमार पाल ने बताया कि अपने लड़के शिवम […]
विज्ञापन
बारुण : थाना क्षेत्र के इंग्लिश गाव के समीप एक ऑटो दुर्घटना में राधिका देवी नामक महिला की मौत हो गयी,जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.
सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल व मदनपुर थाना के पिंटू कुमार पाल ने बताया कि अपने लड़के शिवम कुमार (दो वर्ष) का डेहरी से इलाज करा कर अपने ससुराल बारुण थाना क्षेत्र के कटहा गांव में अपनी पत्नी राधिका कुमारी(19 वर्ष) और सास लालती देवी के साथ ऑटो पर सवार होकर जा रहे थे. ऑटो में लगभग 10 लोग और सवार थे, जिससे ऑटो खचाखच भरा हुआ था. जिस तरह से चालक ऑटो चला रहा था, उससे साफ प्रतीत हो रहा था कि वह शराब के नशे में था.
इंग्लिश गांव के समीप आते ही लहरियाकट काटते हुए ऑटो घुमाया, उसी दौरान ऑटो पलट गया. घायलों में पिंटू पाल, पिंटू का पुत्र शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. इनके अलावे घायलों में पिपरा गांव के श्रद्धा कुमारी, गठौली के कनिजंन खातून, खरजावा के सरिता देवी, कटहा के लालती देवी शामिल हैं. कुछ लोगों को सदर अस्पताल भी भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




