वाजपेयी के जन्मदिन व मालवीय जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम

Updated at : 11 Sep 2017 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
वाजपेयी के जन्मदिन व मालवीय जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम

तैयारियों को लेकर समारोह समिति की बैठक औरंगाबाद नगर : रविवार को पेंशनर भवन में मालवीय जयंती समारोह समिति की बैठक जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 25 दिसंबर को औरंगाबाद में भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भव्य […]

विज्ञापन
तैयारियों को लेकर समारोह समिति की बैठक
औरंगाबाद नगर : रविवार को पेंशनर भवन में मालवीय जयंती समारोह समिति की बैठक जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 25 दिसंबर को औरंगाबाद में भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा कि दोनों ही महापुरुषों का राष्ट्र के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान रहा है. महामना ने जहां स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में देश को जगाने कार्य किया था, वहीं विश्व का अनूठा और भारतीय संस्कृति और शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान विज्ञान का केंद्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थापित कर भारत को पुनः विश्वगरु बनाने के लिए आधारशिला रखने कार्य किया. वही, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक विलक्षण प्रतिभा के राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने देश के आंतरिक और बाह्य चुनौतियों का मुकाबला करते हुए जहां देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनने का गौरव दिया. वही, अल्पकाल में ऐतिहासिक विकास का कार्य कर देश का कायापलट करने का कार्य किया.
संपूर्ण राष्ट्र इन दोनों महापुरुषों का सदैव ऋणी रहेगा. बैठक में सुनील कुमार चौबे, अश्विनी तिवारी, शंभू मिश्रा, मनोज पांडेय, डाॅ सुधांशु त्रिवेदी, वीरेंद्र दुबे, ब्रजेश दुबे, कमलेश तिवारी, अमरेंद्र मिश्र, सुनील दुबे, अधिवक्ता प्रभात वांधुलया, विवेकानंद मिश्र, सत्येंद्र तिवारी, ई वीरेंद्र पाठक, मनोज तिवारी, संतोष पाठक, प्रवीण मिश्रा, राम विजय पांडेय, शंभू दुबे, कृष्णा तिवारी आिद उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन