सहायक अभियंता को पीटा, करायी उठक-बैठक
Updated at : 08 Sep 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

अंबा : उत्तर कोयल नहर अंबा डिवीजन के सहायक अभियंता (एसडीओ) नरेश चौधरी को कुछ बदमाशों ने बंधक बना कर उठक-बैठक करायी और फिर जान मारने की धमकी दी. घटना टंडवा थाना क्षेत्र के कांडी गांव के समीप 143 आरडी के समीप की है. इस संबंध में पीड़ित अभियंता ने टंडवा थाने में प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
अंबा : उत्तर कोयल नहर अंबा डिवीजन के सहायक अभियंता (एसडीओ) नरेश चौधरी को कुछ बदमाशों ने बंधक बना कर उठक-बैठक करायी और फिर जान मारने की धमकी दी.
घटना टंडवा थाना क्षेत्र के कांडी गांव के समीप 143 आरडी के समीप की है. इस संबंध में पीड़ित अभियंता ने टंडवा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि मुख्य नहर में पानी कम आने पर वह निरीक्षण करने गये थे. निरीक्षण के दौरान पाया कि कांडी गांव के समीप 143 आरडी पर गेट गिरा कर पानी रोका हुआ था.
एसडीओ के मुताबिक गांव के सुधीर सिंह ने नहर का पानी खोलने के सवाल पर उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की. उन्होंने बताया कि ड्राइवर हीरा लाल से चाबी भी छिन ली. इसके बाद सीढ़ी से नीचे बने रूम में घंटो बंधक बना कर उठक-बैठक करवायी. प्राथमिकी दर्ज कराने पर जान मारने की धमकी का जिक्र भी एसडीओ ने प्राथमिकी में किया है. घटना के बाद से वे काफी सहमे हुए हैं.
इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता रामजी चौधरी, विभाग के अधीक्षण अभियंता, चीफ इंजीनियर व एसपी, डीएम को भी दिया है. एसडीओ ने कहा कि यदि कर्मियों व अधिकारियों के साथ इस तरह का बरताव किया गया, तो सिंचाई में परेशानी होगी.
साढ़े 13 फुट था पानी : नहर का निरीक्षण करने गये विभाग के एसडीओ नरेश चौधरी ने मीडिया से बताया कि जब वे 143 आरडी पर पहुंचे थे, तो वहां साढ़े 13 फुट पानी रोका गया था, जबकि उक्त आरडी पर मुख्य नहर में सवा 12 फुट से अधिक पानी नहीं रोके जाने का प्रावधान है.
श्री चौधरी ने कहा कि यदि इस तरह से मनमानी होती रही, तो नहर क्षतिग्रस्त हो सकती है और फसल भी मारी जा सकती है. उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की बात भी कही है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष : इस संबंध में पूछे जाने पर टंडवा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि विभाग के एसडीओ के लिखित आवेदन के आलोक में कांड संख्या 50/17 दर्ज किया गया. आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




