छात्रवृत्ति के गबन के मामले में 110 हेडमास्टरों पर कार्रवाई तय
Updated at : 07 Sep 2017 11:45 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : जिले में छात्रवृत्ति राशि वितरण में सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित की गयी पदाधिकारियों की टीम ने जांच करनी शुरू कर दी है़ इस क्रम में दाउदनगर व ओबरा प्रखंड के विद्यालयों की जांच की गयी़ इनमें 110 विद्यालयों में […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : जिले में छात्रवृत्ति राशि वितरण में सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित की गयी पदाधिकारियों की टीम ने जांच करनी शुरू कर दी है़
इस क्रम में दाउदनगर व ओबरा प्रखंड के विद्यालयों की जांच की गयी़ इनमें 110 विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों द्वारा छात्रवृत्ति राशि में गबन करने का मामला उजागर हुआ है़ जांच कमेटी में शामिल जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गजेंद्र कुमार मिश्र, जिला कल्याण पदाधिकारी सुरेंद्र राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी रामप्रवेश सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके वाजपेयी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी कंवल तनुज को सौंप दी है़
इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कहा कि दाउदनगर में 89 और ओबरा प्रखंड के 21 विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं के खाते में एक भी रुपये नहीं भेजे गये हैं.
जबकि, विद्यालय में जाकर पूछताछ की गयी, तो प्रधानाध्यापकों द्वारा नकद राशि देने की बात कही गयी़ जब छात्रों से इस संबंध में पूछा गया, तो वे किसी प्रकार का पैसा मिलने से इंकार किया है़ इससे स्पष्ट होता है कि प्रधानाध्यापकों ने बैंक से सरकारी राशि निकाल कर छात्र-छात्राओं के खाते में न भेज कर राशि का गबन किया है़ इसलिए दोषी प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी गयी है़ जल्द ही जिलाधिकारी के स्तर से कार्रवाई की जा सकती है़
गोह के 81 हेडमास्टरों पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई : ज्ञात हो कि गोह प्रखंड में इसके पूर्व जांच की गयी थी़ इसमें 81 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा छात्रवृत्ति राशि के गबन का मामला सामने आया था़
इस मामले में विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की गयी है़ गजेंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि और कई प्रखंडों के विद्यालयों में जांच करायी जा रही है़ जांच के क्रम में दोषी पाये जाने पर प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




