आचरण प्रमाणपत्र बनवाने को लग रही लंबी कतार

Updated at : 02 Sep 2017 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
आचरण प्रमाणपत्र बनवाने को लग रही लंबी कतार

हर रोज जमा हो रहे तीन से चार सौ फॉर्म पीडीएस दुकान के लाइसेंस के लिए है आचरण प्रमाणपत्र बनवाने की जरूरत औरंगाबाद नगर. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन दिनों आचरण प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचनेवाले लोगों की भीड़ बढ़ी हुई है. दरअसल, जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानों के लिए नये सिरे से लाइसेंस […]

विज्ञापन
हर रोज जमा हो रहे तीन से चार सौ फॉर्म
पीडीएस दुकान के लाइसेंस के लिए है आचरण प्रमाणपत्र बनवाने की जरूरत
औरंगाबाद नगर. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन दिनों आचरण प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचनेवाले लोगों की भीड़ बढ़ी हुई है. दरअसल, जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानों के लिए नये सिरे से लाइसेंस देने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
इसके लिए आवेदकों को आचरण प्रमाणपत्र भी देना है. लिहाजा, एसपी कार्यालय में काउंटर खुलने से पहले ही अभ्यर्थी कागजात के साथ कतारबद्ध होकर आवेदन जमा कर रहे हैं, ताकि कम समय में आचरण प्रमाण पत्र निर्गत हो सके़ इस दौरान भीड में खड़े अभ्यर्थी आपस में ही धक्का-मुक्की कर रहे हैं.
काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने बताया कि हर रोज तीन से चार सौ आवेदन अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त हो रहे है़ं फिर भी किसी तरह आवेदन को ऑनलाइन इंट्री कर थाने में भेजी जा रही है, ताकि निर्धारित समयसीमा के अंदर आवेदकों को प्रमाणपत्र मिल सके़ ज्ञात हो कि पीडीएस दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि सात सितंबर है़ अगर इस तिथि के अंदर आचरण प्रमाणपत्र मिला, तभी वे आवेदन कर सकते हैं, अन्यथा आवेदन भरने से वंचित रह जायेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन