नगर पंचायत में सामान खरीद मामले की जांच कर कार्रवाई जरूरी
Updated at : 22 Aug 2017 10:44 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल : जदयू नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू ने एक प्रेस बयान जारी कर दाउदनगर नगर पंचायत में सामान खरीदारी की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि जांच से पता चलेगा कि कौन सही है और कौन गलत. दाउदनगर शहर की जनता को भी आशा होगी कि […]
विज्ञापन
दाउदनगर अनुमंडल : जदयू नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू ने एक प्रेस बयान जारी कर दाउदनगर नगर पंचायत में सामान खरीदारी की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि जांच से पता चलेगा कि कौन सही है और कौन गलत.
दाउदनगर शहर की जनता को भी आशा होगी कि हमारे क्षेत्र के वार्ड पार्षद जो जीत कर जाते हैं, वह हमारे लिए कितने अच्छे हैं. साथ ही, नगर पंचायत द्वारा निकाले गये टेंडर की भी जांच होनी चाहिए, जिससे नगर पंचायत की आम जनता को भी मालूम हो कि कितना काम हुआ और कितना काम अधूरा पड़ा है. उन्होंने कहा है कि कुछ न कुछ दाल में काला जरूर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




