मिठाइयों के बाजार में दिखी तेजी
Updated at : 08 Aug 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

1100 रुपये किलो तक बिकीं मिठाइयां 60 लाख तक कारोबार औरंगाबाद कोर्ट : रक्षाबंधन के मौके पर औरंगाबाद के शहरी बाजार में चहल-पहल का दौर दिखा. फल दुकानों से लेकर पूजा सामाग्रियों और मिठाई दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. वैसे त्योहार के पूर्व संध्या भी लोगों ने जमकर खरीदारी की. सबसे अधिक रौनक […]
विज्ञापन
1100 रुपये किलो तक बिकीं मिठाइयां
60 लाख तक कारोबार
औरंगाबाद कोर्ट : रक्षाबंधन के मौके पर औरंगाबाद के शहरी बाजार में चहल-पहल का दौर दिखा. फल दुकानों से लेकर पूजा सामाग्रियों और मिठाई दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. वैसे त्योहार के पूर्व संध्या भी लोगों ने जमकर खरीदारी की.
सबसे अधिक रौनक मिठाई दुकानों पर दिखा. मिठाई व्यवसाय से जुड़े जानकारों की माने तो अकेले औरंगाबाद बाजार में 50 से 60 लाख रुपये की मिठाई खरीदी गयी. इसमें 150 रुपयें प्रति किलो से लेकर 1100 रुपये प्रति किलो तक की मिठाई बिकी. शहर के प्रसिद्ध मिष्ठान प्रतिष्ठान कान्हा स्वीट्स के संचालक संजीव सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार खुशियों का प्रतीक है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उनका मुंह मीठा कराती हैं. इस वजह से मिठाई का महत्व बढ़ जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




