भाई के आने के पहले सांप के डसने से बहन की मौत

Updated at : 08 Aug 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
भाई के आने के पहले सांप के डसने से बहन की मौत

औरंगाबाद : देव प्रखंड के बेलवां डुमरी गांव के देवेंद्र प्रसाद चौरसिया के घर रक्षाबंधन को लेकर खुशियों का माहौल कुछ ही देर में गम के सैलाब में बदल गया. देवेंद्र की पत्नी कमला देवी सुबह-सुबह उठ कर स्नान-ध्यान करने के बाद अपने भाइयों के इंतजार में राखी की थाली सजाये बैठी थी. भाई श्रवण […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : देव प्रखंड के बेलवां डुमरी गांव के देवेंद्र प्रसाद चौरसिया के घर रक्षाबंधन को लेकर खुशियों का माहौल कुछ ही देर में गम के सैलाब में बदल गया. देवेंद्र की पत्नी कमला देवी सुबह-सुबह उठ कर स्नान-ध्यान करने के बाद अपने भाइयों के इंतजार में राखी की थाली सजाये बैठी थी. भाई श्रवण चौरसिया और मृत्युंजय चौरसिया बस आने ही वाले थे. इसी बीच कमला अपने घर के गोशाला में पशुओं को देखने गयी, तभी एक विषैले गेहूंअन सांप ने उसे काट लिया. अचानक घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में परिजन कमला को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चंद मिनट में ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन