गंदे पानी से होकर मंदिर जाने को मजबूर हैं लोग
Updated at : 25 Jul 2017 11:59 AM (IST)
विज्ञापन

सत्येंद्रनगर सहित कई मुहल्लों में जलजमाव से स्थिति नारकीय औरंगाबाद कोर्ट : पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने शहर में जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. शहर के मुहल्लों में जलजमाव से स्थिति नारकीय हो गयी है. और तो और नगर पर्षद कार्यालय में ही घुटनेभर तक पानी लग […]
विज्ञापन
सत्येंद्रनगर सहित कई मुहल्लों में जलजमाव से स्थिति नारकीय
औरंगाबाद कोर्ट : पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने शहर में जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. शहर के मुहल्लों में जलजमाव से स्थिति नारकीय हो गयी है. और तो और नगर पर्षद कार्यालय में ही घुटनेभर तक पानी लग गया है.
शहर के सत्येंद्रनगर मुहल्ला स्थित वार्ड नंबर तीन में लोग जलजमाव से परेशान हैं. मुहल्लेवासी विजय सिंह, दामोदर सिंह, मनोज सिंह, प्रभु सिंह ने बताया कि वे लोग दो वर्षों से घुटने भर पानी में घुस कर घर जाने को मजबूर हैं.
इस समस्या से कई बार वार्ड पार्षद, विधायक सहित अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन उनके द्वारा अब तक कोई भी व्यवस्था नहीं की गयी है.
मुहल्लेवालों ने बताया कि जब कोई अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या का समाधान नहीं कर पाये, तो हमलोगों ने लगभग 10 हजार रुपये चंदा करके मोटर और पाइप की व्यवस्था की है, ताकि रास्ते में गंदे पानी का जमाव नहीं हो. फिर भी पानी इतना ज्यादा है कि मोटर द्वारा निकासी नहीं हो पा रही है.
इस मोहल्ले में सड़क का निर्माण तो कई वर्ष पहले हुआ था, लेकिन नाली का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है, जिसके कारण यहां हमेशा जलजमाव रहता है. इसी मोहल्ले में भगवान शिव का मंदिर है, जहां पवित्र माह सावन में भी पूजा के लिए मंदिर जानेवाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. पूरे बरसात भर इस रास्ते का यही हाल रहता है. श्रद्धालुओं का कहना है कि हमलोग शहर में रहते हैं, लेकिन यहां गांव से भी खराब स्थिति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




