ड्यूटी से गायब मिले समाहरणालय में तैनात जवान

Updated at : 25 Jul 2017 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब मिले समाहरणालय में तैनात जवान

औरंगाबाद नगर. सोमवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पारसनाथ साहू ने समाहरणालय का निरीक्षण किया. इस दौरान समाहरणालय के सुरक्षा में कार्यरत कई पुलिस जवान गायब मिले. इसके बाद उन्होंने ड्यूटी इंचार्ज को जम कर फटकार लगायी. वहीं पुलिस जवानों की सूची सौंपने का निर्देश दिया. सोमवार को भाकपा माले के कार्यकर्ता अपनी मांगों को […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. सोमवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पारसनाथ साहू ने समाहरणालय का निरीक्षण किया. इस दौरान समाहरणालय के सुरक्षा में कार्यरत कई पुलिस जवान गायब मिले.
इसके बाद उन्होंने ड्यूटी इंचार्ज को जम कर फटकार लगायी. वहीं पुलिस जवानों की सूची सौंपने का निर्देश दिया. सोमवार को भाकपा माले के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय के मुख्य द्वार को जाम कर धरना पर बैठे हुए थे. जब एसडीपीओ पीएन साहू पहुंचे, तो उस दौरान मात्र तीन पुलिस जवान ही मुख्य द्वार पर खड़े थे. कुछ देर बाद वहां पहुंचे ऑफिसर इंचार्ज भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे सके. एसडीपीओ ने इस पर नाराजगी जतायी व कार्रवाई की चेतावनी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन