जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते हैं बीडीओ, हटवा कर ही लेंगे दम : प्रमुख
Updated at : 17 Jul 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्यों के साथ की बैठक बीडीओ पर जड़े आरोप कुटुंबा : प्रखंड विकास पदाधिकारी मनमाने ढंग से प्रखंड का कार्य करते हैं. वे प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते हैं. ये बातें प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने कहीं. रविवार को उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में बीडीओ के कार्यकाल के बारे में चर्चा की. […]
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्यों के साथ की बैठक
बीडीओ पर जड़े आरोप
कुटुंबा : प्रखंड विकास पदाधिकारी मनमाने ढंग से प्रखंड का कार्य करते हैं. वे प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते हैं. ये बातें प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने कहीं. रविवार को उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में बीडीओ के कार्यकाल के बारे में चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख व संचालन ओबरा के सुरेंद्र सिंह ने किया. प्रमुख ने कहा कि बीडीसी की बैठक में लिये गये निर्णय को बीडीओ द्वारा बदल दिया जाता है. प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों द्वारा कार्य में लापरवाही व मनमानी के लिए लिखे जाने पर भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी. प्रमुख कार्यालय में लगायी गयी कुरसी हटवाने का आरोप भी प्रमुख ने लगाया.
उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से किसी भी तरह का विकास कार्य नहीं कराया गया है. प्रमुख ने कहा कि ऐसे में वह बीडीओ को हटवा कर हीं रहेंगे. इस मुहिम की शुरुआत पंस सदस्य, मुखिया संघ, सरपंच संघ व वार्ड सदस्यों के साथ की गयी थी, लेकिन राजनीति के तहत बीडीओ ने मुखिया, सरपंच व वार्ड सदस्यों को इस मुहिम से अलग कर दिया. पूर्व प्रमुख सदेश्वर कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में ऐसी परिस्थिति नहीं आयी थी. अधिकारियों व प्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्य कराया जाता था. इस मौके पर पंस सदस्य दिलीप चौधरी, संजय चौहन, अनुज पासवान, अभिषेक कुमार यादव, संजु यादव, महेंद्र सिंह, मदनचंद गुप्ता, राजद नेता नंद कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुलेमान अंसारी, सरपंच तेज नारायण सिंह, उप मुखिया अनिल सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




